फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के पीलिया गांव में शुक्रवार को शराब की नई दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रामनगर-भगसा मार्ग पर प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने नई दुकान खुलने के आदेश को तत्काल निरस्त करने की प्रशासन से मांग की। 10 दिन पूर्व इसी दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने करीमपुर गांव में प्रदर्शन हुआ था। दुकान के पास में ही विद्यालय होने के साथ ही बच्चों और महिलाओं का सार्वजनिक मार्ग भी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब की दुकान खुलती है तो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। गांव की महिलाओं का कहना है कि यहां सामाजिक माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन शराब की दुकान खुलने से युवाओं में नशे की लत बढ़ेगी और महिलाओं को घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में धनीराम गौतम, अखिलेश सिंह, पंचम कुमार बिंद, मुकेश, जोखन, राममिलन, शोभावती, अवनीश, दिनेश, सुभाष, रामदवर, हंसराज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें