फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली ट्रिपिंग और कटौती पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। डोभी क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से नाराज ग्रामीणों व व्यापारियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाजारवासी कृष्ण मोहन चौरसिया व राजकुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि बार-बार बिजली ट्रिपिंग व कटौती से निजात नहीं मिल रहा है। रविवार रात फीडर ट्रिप होने से तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अप्रैल में आए आंधी-पानी के दौरान बिजली का तार टूट गया था, लेकिन अभी तक नहीं बदला गया। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राकेश सिंह, शिवम तिवारी, शिवदयाल जायसवाल, आशुतोष चौबे, संदीप रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें