बक्शा ब्लाॅक के मोहम्मदपुर गांव की एक बस्ती के दर्जनों लोगों ने जल निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को विरोध जताया। उक्त गांव निवासी मोहम्मद गुलाम, राजेंद्र प्रसाद, बेलाल, संतोष, अहमद आदि का आरोप है कि करीब दो साल से जलखाता की जमीन पाटकर पंचायत भवन का निर्माण हो जाने से बस्ती का पानी पिच सड़क पर बहने लगा, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उस पर पानी लगा रहता है। बस्ती के लोग नाली बनवाने के लिए 1076 पर शिकायत भी कर चुके हैं। इस बाबत प्रधान गुफरान ने बताया कि पंचायत भवन नवीन परती की भूमि में बना है। नाली भी जल्द बन जाएगी।