डोभी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में दुर्व्यवस्था को लेकर समाजसेवी आलोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं पुरुषों ने प्रदर्शन किया । इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एस के वर्मा को पत्रक सौंपा।
पत्रक में ग्रामीणों ने कहा कि सीएचसी में मरीजों का इलाज सही ढंग से नहीं किया जाता। मरीजों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। यहां न तो एक्सरे की व्यवस्था है और न ही जांच की। मरीज अस्पताल के बाहर एक्स-रे व महंगी जांच कराने को विवश होता है। ज्यादातर मरीज को रेफर किया जाता है । कुत्ते की सुई जरूरतमंदों को नहीं लगाई जाती है। प्रदर्शन करने वालों में लीलावती देवी ,बबीता, सावित्री, दुर्गा, बेला देवी, सुदामा, सरोज, जड़ावती, राजमणि, अशोक, घनश्याम, राजेश ,सुभाष ,मुनिया, गिरजा उपस्थित रहीं।