26- धर्मापुर क्षेत्र के सेवईनाला जफराबाद रोड स्थित इमलो बाजार में जलजमाव व क्षतिग्रस्त सड़क के वि
- फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। सेवईनाला-जफराबाद मार्ग पर स्थित इमलो बाजार में जल भराव होने से गुस्साए बाजार वासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के पीच खड़े प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इमलो बाजार में अभी एक साल पहले इस सड़क की मरम्मत की गई थी। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण सड़क पहली ही बारिश में टूट गई। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है और गड्ढों में पानी भर गया है। बाजार में जल निकासी के लिए नाली की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई बार इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालो में सुजीत बरनवाल, अशोक यादव, राम फल यादव, माया शंकर यादव, शिव बालक मिश्र, मंजेश यादव, राजीव बिंद, अमन सोनी, रिंकू निषाद, अमन पाठक, हीरा लाल यादव, आशीष बरनवाल, महेंद्र यादव, राम बचन निषाद एवं सुरेंद्र मिश्र शामिल रहे।