सुरेरी । होलिका की जमीन से कब्जा नहीं हटाने से नाराज देहुंआ गांव के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि हल्का लेखपाल व राजस्व विभाग के सह पर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है। संभ्रांत लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का कहना था कि काफी दिनों से होलिका की जतीन पर होलिका दहना होता आ रहा है, लेकिन हल्का लेखपाल व राजस्व विभाग की शह पर पड़ोसी गांव भानपुर निवासी बाबा नट ने होलिका की जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस, हल्का लेखपाल व राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में साधु पटेल, मंगरु, रामदुलार, प्यारे लाल, पन्ना लाल, जवाहरलाल, नंद लाल, मिठाई लाल,खिलाड़ी, तेज बहादुर, जयप्रकाश, रामधनी, ओम प्रकाश, जंग बहादुर जितेंद्र, श्यामलाल, धर्मराज आदि ग्रामीण रहे।