फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका हाईवे बाईपास का निर्माण 

Tue, 31 Jan 2017 02:40 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बक्शा के गोरियापुर गांव के पास मानव शृंखला बनाकर बाईपास फोर लेन सड़क का विरोध करते ग्रामीण।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 को फोरलेन बनाने के लिए नौपेड़वा में बन रहे बाईपास का निर्माण सोमवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। बाईपास निर्माण के लिए नौपेड़वा-मई रोड को गोरियापुर के पास ब्लाक किए जाने पर कई गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन


सोमवार को हाईवे बाईपास का निर्माण रोकने के बाद ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाई। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे किसी भी कीमत पर यहां निर्माण नहीं होनेंदेगे। गोरियापुर गांव के पास नौपेड़वा-मई रोड को बाईपास सीधे क्रास कर रहा है।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना है कि ऐसा हुआ तो 50 से अधिक गांवों का प्रमुख बाजार नौपेड़वा से सीधा सम्पर्क टूट जाएगा। रोड ब्लाक होने से पास के लोगों को भी बाजार जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना होगा।
विज्ञापन


लोगों का कना है कि नौपेड़वा-मई रोड बंद न हो इसके लिए वहां फ्लाईओवर का निर्माण होना चाहिए।  इस मांग को लेकर पूर्व में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं। पिछले सप्ताह इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया था तो ठेकेदार ने मांग पूरी करने का भरोसा देकर जाम समाप्त

करवाया था। बाद में फिर लोगों को जब पता चला कि नौपेड़वा-मई रोड पर पुल बनाने का कोई प्रस्ताव अभी तक पास नहीं है तो ग्रामीण एक बार फिर आंदोलित हो गए। इस दौरान शोभनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान बोड़ई यादव, दरियावगंज के प्रधान बाबूराम यादव, राकेश कुमार, सुनील, अनिल, छोटेलाल आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें