27- खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में ग्रामीणों के घर पर बंद ताले।
- फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीधा गांव में शुक्रवार को युवक का शव फांसी के फंदे पर पाए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से पुलिस टीम पर पथराव के बाद गांव पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। अब तक 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी के डर से गांव के अधिकांश लोग पलायन कर गए हैं। पूरे गांव में दहशत का माहौल ह। अब्बोपुर बाजार में शनिवार को सभी दुकानें बंद रहीं । लतीफपुर गावं में भी मृतक के घर के अलावा कोई पुरुष सदस्य गावं में नजऱ नही आया । गावं में भी सन्नाटा पसरा रहा ।
बवाल की वजह से मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को नहीं हो सका था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के खौफ के चलते गावं का कोई भी आदमी मृतक के घर नही था । दाह संस्कार में भी गिने चुने रिश्तेदार ही शामिल हुए। मृत युवक के नाना बंसू बिंद निवासी निवासी महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़ व बड़े पिता राम सूरत टेम्पो से पोस्टमार्टम कराने वदाह संस्कार कराने रामघाट जौनपुर गए । गावं के कई घरों से लोग अब भी तालाबंद करके फरार है । उधर पुलिस ने बवाल के बाद कारवाई करते हुए 46 नामजद व 250 अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में मारपीट, बलवा, रास्ता रोकना, सरकारी कार्य मे बाधा डालन,े हत्या का प्रयास आदि में मुकदमा दर्ज किया है। अबतक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है । एहतियातन अब्बोपुर बाजार में फोर्स तैनात है ।