फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संत रविदास की क्षतिग्रस्त मूर्ति देखकर आक्रोशित हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने संत रविदास मंदिर का गेट तोड़ दिया। अंदर रखी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर पोखरे के पास फेंक दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दो घंटे तक धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरनारत ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग रविवार सुबह आठ बजे मंदिर के पास पोखरे के पार टहलने गए थे। उनकी नजर क्षतिग्रस्त मूर्ति पर पड़ी तो तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए।
ग्राम प्रधान भूपेंद्र यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी लालता यादव ने बताया की क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह नई लगवाई जा रही है। गांव निवासी लक्ष्मण राम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर अजय यादव, राजू यादव, योगेंद्र प्रताप, आशुतोष गौतम, सतेंद्र प्रताप, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें