फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में कूदी महिला को ग्रामीणों ने इजरी में जिंदा निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सई नदी में कूदी महिला, ग्रामीणों ने निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र इजरी गॉव के पास सई नदी में महिला बह कर इजरी गांव तक आ पहुंची। ग्रामीणों ने उसने नदी से निकाल लिया। उसकी सांस चल रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आ गई तो उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि प्रतापगढ़ से नदी में बुधवार की रात आठ बजे आत्महत्या की नीयत से वह कूदी थी। बुरके में एयर टाइट होने से उसका धड़ तो पानी डूब गया था लेकिन सिर पानी से ऊपर था। ग्राम प्रधान इंजरी पांचू सरोज ने उसे बहते देखा तो उन्होंने मल्लाह बस्ती के लोगों को बुलवाया। आनन-फानन में गोताखोरों ने उसे पानी से बारर निकाला। महिला जीवित थी। कुछ प्रयास के बाद उसे होश आ गया। उसने अपना नाम मुन्नी पत्नी मुश्तकिन निवासी बकरी मंडी प्रतापगढ़ बताया। मुन्नी खुद को सात बच्चों की मां बताई । उसने बीमारी की वजह से आत्महत्या करने की बात कही। हालांकि पुलिस कस्टडी में जाने के बाद वह चुप है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया महिला अभी कुछ नहीं बता रही है। उसे फिलहाल अस्पताल भेजा जा रहा है। और उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें