फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के कुरेथु में जर्जर सड़क के विरोध के प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। कस्बा के रामपुर-मुफ्तीगंज मार्ग पर कुरेथू बाजार के पास सड़क पर जलभराव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि टूटी सड़क पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क कुछ माह पहले बनी थी लेकिन मानक की अनदेखी कर निर्माण कराने से सड़क खराब हो गई। अब बरसात का पानी गड्ढों में भरने से चलना दुश्वार हो गया है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। आना-जाना दुश्वार हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश यादव, रोशन सिंह, मिंटू यादव, राहुल यादव, राम बृज राम, रोहित सिंह, प्रदीप कुमार, भीम चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें