फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गड्ढायुक्त सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत ब्लाक के रतनुपुर बाजार चग्गन मास्टर के घर से उमरवार कदमा पुरवे पर पलटूराम राम के दरवाजे तक करीब पांच सौ मीटर की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि 15 साल पहले बनी इस सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कहा कि शीघ्र इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 15 दिन पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत ठेकेदार द्वारा गड्ढा युक्त सड़क को खोदा गया। उसमें पाइपलाइन डालने के बाद ठीक न कराने से और खराब स्थिति हो गई है। बड़ी-बड़ी गिट्टियां ऊपर आ गईं हैं जिससे साइकिल सवार लोगों के साथ ही पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। इस मौके पर चंद्रभान, शशिकांत, गुड्डू, संतोष, उमेश, गीता देवी, रेखा, अमरावती, दहिसरा, सुमित्रा, चंदा, उर्मिला, रीता, राजकुमारी, जधावती, संगीता, अमरौता, स्वेता, राजबहादुर सिंह, प्रेम लाल, विकास रतन, संजय, वीरेंद्र, अश्वनी, प्रह्लाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें