फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ग्राम सभा भीखपुर मठिया गांव की मुस्लिम बस्ती में बारिश का पानी सड़क पर भरने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं करने पर ब्लॉक का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नन्हे के घर से शहजाद के घर तक 1200 मीटर की सड़क पर जलभराव हो गया है जिससे जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में भर गया है। सलीम, रियाज,मो.जलील, सूरज, मो.सत्तार समेत कई ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। महिलाएं एवं बच्चे बाल्टी में पानी भर -भर कर बाहर निकाल रहे है। इसी रोड पर मदरसा और मस्जिद भी स्थित है जिसमें करीब रोजाना तीन से चार सौ बच्चों तथा नमाजियों का आना-जाना लगा रहता है। कई लोग फिसलकर गिरने से चोटिल हो चुके हैं। जगह-जगह जल भराव होने से आसपास के लोगों में संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में, अफसर अली, रियाज अहमद, मो. सत्तार, मो. अकबर,सलीम, जलील अहमद, बकरीदी, हलीम, मुन्ने अहमद, तसव्वर अली, बफाती, बब्बू अली, सलीम, नसीम, मोहर्रम अली,जुमई, मुख्तार अली, मंसूर अली, मजीद, सुरेंद्र कुमार, हमीद, अतीक अहमद, कलीम, शहजाद, रफीक आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें