फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंबेडकर का झंडा उतारने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के उकनी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा खंभे से उतारकर फेंकने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम उकनी निवासी अभिषेक कुमार गौतम ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह अपने घर के सामने मौजूद थे। उसी समय सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पर लगा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा एक व्यक्ति द्वारा उतारकर पास के गड्ढे में फेंक दिया गया। जब उन्होंने और अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी गाली-गलौज भी किया। सीओ प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे का कहना है कि तहरीर पर गोलू पांडेय, रितेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान शैलेश सिंह और पप्पू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें