फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

पुस्तक व्यवसायी से कर रहे थे लूट का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पराउगंज के पास शनिवार की रात एक पुस्तक व्यावसायी से लूट का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शनिवार की शाम पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बदमाशों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बदमाशों का एक साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

छातीडीह मठिया गांव निवासी गुलाब प्रजापति पराउगंज बाजार में पुस्तक की दुकान चलाते हैं। वह शनिवार की देर शाम दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाजार से पांच सौ मीटर आगे पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश उनसे बात कर रहा था तभी दूसरे ने उनकी जेब में हाथ डाल दिया। उन्होंने शोर मचाया तो तीसरे बदमाश ने तमंचा तान दिया। गुलाब शोर मचाते हुए बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागे तो बदमाशों ने भी उन्हें दौड़ा लिया। तभी शोर सुनकर गांव के लोगों ने घेर लिया। भागते समय बदमाश की सिंचाई किए गए खेत में घुस गए जिसे भागते हुए वे खेत में गिर गए। उनका एक साथी बाइक लेकर फरार हो गया जबकि दोनों बदमाशों को गुलाब प्रजापति निवासी मठिया, बच्चन यादव, अच्छे लाल प्रजापति, महेन्द्र कुमार आदि ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश कृष्णकांत यादव निवासी कमरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर और अभय़ पाल उर्फ जगदीश निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें