फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3.60 के गबन के मामले में ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत महमदपुर के तीन स्कूलों के शौचालय मरम्मत में 3.60 लाख के वित्तीय गबन में डीएम ने ग्राम प्रधान प्रभाकर यादव के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। मामला एक साल पुराना है। जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट मिलने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया।
विज्ञापन

गांव के कृपाशंकर यादव ने 15 फरवरी 2023 को शपथ पत्र के साथ ग्राम पंचायत महमदपुर के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से शिकायत पत्र की जांच की गई। इसमें कंपोजिट विद्यालय महमदपुर के शौचालय मरम्मत में एक लाख, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर के शौचालय मरम्मत में 1.30 लाख और प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में शौचालय मरम्मत में 1.30 लाख कुल तीन लाख साठ हजार रुपये का गबन किया गया। यह घपला ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान ने मिली भगत से किया। कार्यक्रम अधिकारी ने जांच के बाद नोटिस जारी करते हुए प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दिया है। अंतिम जांच डीसी एनआरएलएम को सौंपते हुए एक माह के भीतर अंतिम जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीपीआरओ नत्थूलाल ने बताया कि मामले में वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें