फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोहित के स्वर्णिम प्रदर्शन की दुआ में जुटा गांव, पिता ने पहलवान बीर बाबा व विंध्यधाम में टेका माथा

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने के बाद बाहर आते सभाजीत। स्वयं
विज्ञापन
मीरगंज । कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में 31 जुलाई की रात मैदान में उतरने वाले जौनपुर के एथलीट रोहित यादव की सफलता के लिए उनके पैतृक गांव अदारी-डभिया में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। गांव के लोग उनके स्वर्णिम प्रदर्शन और भारत के लिए पदक जीतने की कामना कर रहे हैं। सबसे अधिक उत्साह उनके पिता सभाजीत यादव में है, जो बेटे की सफलता के लिए लगातार पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभाजीत यादव ने बताया कि बुधवार को उन्होंने विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया, जबकि बृहस्पतिवार को गोधना स्थित पहलवान बीर बाबा धाम पहुंचकर बेटे की जीत की प्रार्थना की। उनका कहना है कि रोहित का फाइनल तक पहुंचना ही परिवार और पूरे जिले के लिए गर्व की बात है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।
उन्होंने बताया कि जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। क्वालिफिकेशन राउंड में रोहित यादव ने 78.37 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर नौवें स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उनके साथ भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने भी फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

सभाजीत यादव का कहना है कि क्वालिफिकेशन राउंड में रोहित अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तक नहीं पहुंच सके, लेकिन फाइनल में उनसे बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। उन्हें विश्वास है कि रोहित पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरकर भारत के लिए पदक जीतेंगे।
रोहित के फाइनल में पहुंचने की खबर से अदारी-डभिया गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण उनकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गांव का बेटा अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
आज रात 11 बजे होगा खिताबी मुकाबला
मीरगंज। अब पूरे देश और खासतौर पर जौनपुरवासियों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। शुक्रवार की रात भारतीय समयानुसार 11 बजे यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। हाल ही में सत्र के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 87.05 मीटर भाला फेंककर भारत में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले रोहित से इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतने की प्रबल उम्मीदें हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। पिता सभाजीत यादव ने कहा कि जिस तरह से रोहित लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, हम सभी को पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में पदक जीतकर भारत और जौनपुर का नाम दुनिया में रोशन करेंगे

मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने के बाद बाहर आते सभाजीत। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें