फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्या के इरादे से विकास को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पुलिया के पास एक व्यक्ति ने साजिश के तहत ग्राम बलुआ निवासी विकास यादव(30) को शनिवार रात में गोली मारी थी। विकास के पिता सभाजीत यादव ने दो लोगों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि उनका बेटा विकास यादव लखनऊ से शटल ट्रेन से रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर उतरने के बाद बाइक से घर बलुआ जा रहा था। वह जैसे ही सरोखनपुर फोरलेन पर पुलिया के पास पहुंचा था एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। आरोप है कि गोली लगने के बाद जब वह मुड़कर देखा तो वह बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगौली निवासी प्रेमसागर उर्फ छोटे यादव थे। छोटे यादव ने अपने बहनोई मित्रसेन यादव के कहने पर गोली चलाई है। घायल विकास का इलाज अभी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि साजिशन हत्या के इरादे के तहत चलाई गई गोली के मामले में प्रेमसागर उर्फ छोटे यादव व मित्रसेन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें