फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जुमे की नमाज को लेकर रही सतर्कता, संदिग्धों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के बाद शुक्रवार की सुबह जिलेभर में सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों की अतिरिक्त सतर्कता देखी गई। इसको लेकर मस्जिदों व धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके लिए जिलेभर की पूरी पुलिस फोर्स लगाई गई थी। संदिग्धों व वाराणसी जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

शहर में ईदगाह, बड़़ी मस्जिद, अटाला मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में पुलिस की सतर्कता देखी गई। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। इसके लिए कोबरा टीम, सभी थानाध्यक्षों व उनकी टीम को हमेशा चक्रमण व अलर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
मुंगराबादशाहपुर : वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पुलिस नगर में पूरी तरह से मुस्तैद रही। जुमे की नमाज के वक्त एहतियात के तौर पर मस्जिदों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

जफराबाद : जफराबाद में थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों व धर्म गुरुओं की बैठक हुई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद के प्रतिनिधि सरफराज खान आदि उपस्थित रहे। चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक साहब लाल, हेड कॉस्टेबल हरिशंकर प्रजापति, राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय आदि लोग रहे।
खेतासराय : खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों व धर्म गुरुओं की बैठक बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, सैय्यद ताहिर, जगदंबा पांडेय, नवाब अहमद आदि मौजूद रहे।
निगोह : बरसठी थाना परिसर में त्योहार व बोर्ड परीक्षा को लेकर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर एसआई जगनारायण सिंह, रविंद्र कुमार भारती, सुरेश यादव, मुमताज, गुलाब यादव, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
ज्ञानवापी में व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ को लेकर धर्म गुरुओं से मीटिंग की गई। वाराणसी जाने वाले वाहनों व संदिग्धों की जांच की गई। कोबरा व पुलिस टीम जुमे की नमाज के मद्देनजर चक्रमण करती रही। -बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें