फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता ही बीमारी से बचाव का एक मात्र उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रामक रोगों के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी को संक्रामक बीमारियों के लिए जागरूक किया जाएगा। कहा कि जानकारी के अभाव में सामान्य बीमारी भी घातक रूप धारण कर लेती है। सतर्कता बरती जाए तो बीमारी को फैलने को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही पानी न एकत्र होने दें। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने जरूरत है। आस-पास गंदा पानी एकत्र न होने दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ, यूनिसेफ प्रतिनिधि डीएमसी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें