फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज आएंगे विद्यासागर सोनकर, 14 स्थानों पर होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य विद्यासागर सोनकर पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार जौनपुर आएंगे। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 14 स्थानों पर स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। सिंगरामऊ सीमा पर शाम पांच बजे कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। अगवानी के बाद बदलापुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय और कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे बंधन वाटिका, बालू मंडी के पास से चौकिया धाम यात्रा शुरू होगी। यात्रा पॉलीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू तिराहा, कसेरी बाजार, कोतवाली हनुमान मंदिर, सुतहट्टी और भंडारी स्टेशन होते हुए मां शीतला चौकिया धाम पहुंचेगी। वे मां शीतला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद यात्रा कुत्तूपुर होते हुए सुक्खीपुर स्थित राज्यसभा सदस्य के आवास पर पहुंचकर समाप्त होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें