शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से टूथपेस्ट व ब्रश चोरी करने का एक वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के रामलीला भवन समीप एक मेडिकल स्टोर में घुसी दो लड़कियों के सामान चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल सामान कितने का चोरी हुआ है पता लगा पाना मुश्किल लग रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद