फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में मारपीट और मड़हा जलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अहिरौली निवासी घनश्याम यादव और राजाराम यादव के बीच आबादी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच में बृहस्पतिवार को मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी घनश्याम यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी राजाराम उसके हिस्से की आबादी की भूमि पर कब्जा कर रहे थे। घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पड़ोसी राजाराम के बेटे और उनके घर की महिलाओं ने मेरे घर की महिलाओं को घसीटकर पीटा। छप्पर में आग लगा दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें