फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोद में नहर पार कर स्कूल जाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
कोठारी गांव में स्कूल जाने के लिए नदी पर पुल के अभाव में बालिका को गोद में लेकर नदी के पार ले ज
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के कोठारी गांव में अरसी नहर काे पानी पार कर स्कूल जाने को मजबूर विद्यार्थियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विकास कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में एक व्यक्ति छात्रा को गोद में उठाकर नदी पार कराते हुए दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले मार्ग पर पुलिया न होने से बच्चों सहित ग्रामीणों को नहर के पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में दो पुलिया पहले से बनी हैं, जबकि वायरल वीडियो वाले स्थान से एक पुलिया लगभग 400 मीटर दूर है। दोनों पुलों के बीच ग्रामीणों ने लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया था, जो क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से बीच में एक और पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग ने निरीक्षण भी किया था, लेकिन दोनों पुलिया पास होने का हवाला देकर प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से पुलिया निर्माण की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें