दिल्ली विवि में एबीवीपी को मिली जीत पर पूविवि में जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। एब
मल्हनी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करने पर पूविवि में सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।
विद्यार्थी परिषद जौनपुर विभाग के विभाग संयोजक शानू सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। जिला संयोजक हर्ष सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न विवि और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए विद्यार्थी परिषद आगे भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। संवाद