फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कुलपति का कड़ा रुख

विज्ञापन
पूविवि में गणतंत्र दिवस के मौके पर बोलतीं कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्या। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि. परिसर में वर्षों से पड़े अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। निर्माण कार्य को अधूरा छोड़कर जाने वाली एजेंसी को उसी लागत में निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि परिसर में कोई नया निर्माण नहीं कराया जाएगा। वर्षों से अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराना ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

बुधवार को दीक्षांत समारोह के तैयारी के लिए हुई बैठक में कुलपति परिसर में अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर सख्त दिखीं। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी के सेक्रेट्री नीतिन रमेश गोकर्ण से भी इस बारे में चर्चा चल रही है। परिसर में काम करने वाली एजेंसियों की कार्यशैली पर काफी नाराजगी जताई। कुलपति के कड़े रुख से अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। खासकर उन लोगों में, जो किसी जांच समिति में थे और जांच कर अपनी रिपोर्ट दे दी है। दीक्षांत के तैयारी के संबंध में उन्होंने समितियों को निर्देश दिया कि समय से तैयारी पूरा कर लें, ताकि समारोह में किसी तरह की दिक्कत न आए। दीक्षांत के लिए 48 समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियां अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें