फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने आजमगढ़ और मऊ जिले की नौ महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले आजमगढ़ के सुशीला राय महिला महाविद्यालय सरायमोहन आजमगढ़ का निरीक्षण किया। इसके बाद रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर मोहम्मदपुर और मोहम्मद बुद्धा नेशनल महाविद्यालय गघुवई और डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़ पहुंची। इसी तरह मऊ के मेवाती देवी महाविद्यालय टडवा जरगर मऊ, पब्लिक महिला शहर महाविद्यालय बरामदपुर, मोहम्मदाबाद संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना, महर्षि बाबा लोधी दास महाविद्यालय खुरहट मऊ और मां शकुंतला महिला महाविद्यालय आभारी अमरहट का निरीक्षण किया। प्राचार्य को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाकर आने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दें। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन के साथ सुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा होनी चाहिए।इन नौ महाविद्यालयों में बिजली पानी और सीसी कैमरे का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कुछ महाविद्यालय के कक्ष में मास्क नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। उनके ओएसडी डॉ. केएस तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें