फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मड़ियाहूं में 28,500 तिरंगा झंडे तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

विज्ञापन
समूह द्वारा तैयार किया जा रहे तिरंगे झंडा। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुट गई हैं। इस पहल से जहां अभियान को गति मिल रही है, वहीं, ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। मड़ियाहूं विकास खंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि ध्वज निर्माण की जिम्मेदारी शनि स्वयं सहायता समूह (बदौआ), गंगा मैया स्वयं सहायता समूह (बीरबलपुर) तथा अंबेडकर स्वयं सहायता समूह (रामपुर नदी) को सौंपी गई है। इन तीनों समूहों को कुल 28,500 राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें