फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंत्येष्टि से लौट रहा वाहन बिजली के खंभे से टकराया, तीन घायल

विज्ञापन
विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
बरसठी। अंत्येष्टि से लौट रहा वाहन रविवार की सुबह 5 बजे के लगभग बिजली के खंभे से टकरा गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सरसरा गांव के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे प्रयागराज से जौनपुर ओर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आने से दिनेश पांडेय (55) पुत्र ठाकुर प्रसाद की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार दिनेश पांडेय बोलने और सुनने में असमर्थ थे। वह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दिनेश पांडेय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पारिवार के लोग, रिश्तेदार और गांव के लोग गाड़ी से लौट रहे थे। इसी दौरान सरसरा गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घायलों का उपचार सीएचसी बरसठी में कराया गया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें