फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई सब्जियों ने बिगाड़ा किचन का बजट

विज्ञापन
सब्जी मंडी में सब्जी बेचता दूकानदार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हरी सब्जियों के साथ ही परवल, धनिया और मूली के दाम आसमान छू रहे ही। रविवार को मंडी में 10 मूली की एक गड्डी 60 रुपये में बिकी। धनिया भी 180 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो बिका। देश परवल भी 100 रुपये तक पहुंच गया है। मिर्चा भी इधर कुछ तीखा हुआ है। जो हरी मिर्च एक सप्ताह पहले 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, रविवार को उसका भव 50 से 60 रुपये किलो पहुंच गया। सब्जियों का दाम बढ़ने से थाली से स्वाद ही गायब हो गया है। सब्जियों के बढ़ते भाव ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से रोजमर्रा की चीजें आए दिन महंगी होती जा रही है, उससे घर खर्च चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद सब्जियों के भाव में और तेजी आने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह में कई सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सब्जी खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। गृहणियों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामान के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। सब्जी व्यवसायी वाहिद अली बताते हैं कि अब सब्जियों के दाम भी उछाल पर हैं। जिससे आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। गर्मी के चलते बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अधिकांश लोग सब्जी खरीदने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। मंडी में कुछ हद तक लोगों को सब्जियां सस्ती मिल जाती हैं।
विज्ञापन

पत्ता गोभी 40 तो शिमला मिर्च पहुंचा 120
जौनपुर। रेस्टोरेंट में पिज्जा, बर्गर और चाउमीन की बढ़ रही मांग से पत्ता गोभी अब किलो के भाव से बिक रही है। जो गोभी पहले 15 से 20 रूपये में मिल जाती थी, वहीं 40 रूपये किलो के भाव से बिक रही है। मल्लू टमाटर वाले का कहना है कि बाजार में बड़ी मुश्किल से पत्ता गोभी मिल रही है। कमोवेश यही हालत शिमला मिर्च की है। थोक में शिमला मिर्च 90 रूपये किलो और बाजार में 120 रूपये किलो के हिसाब से मिल रहा है। सुबह सबसे पहले मंडी में पत्ता गोभी और शिमला मिर्च की तलाश शुरू हो जाती है। रेस्टोरेंट संचालक पहले ही पहुंच कर खरीददारी कर लेते हैं।
विज्ञापन

सब्जी का बाजार भाव
लौकी 35-40
भिंड़ 30-35
कोहड़ा 35-40
आलू 22-25
प्याज 30-35
लहसुन 60-70
परवल 40-100
टमाटर-40-50
हरी मिर्च-50-60
बैगन-30-35
नेनुआ-35-40
करैला-35-40
खीरा -35-40
अरुई-50-60
बंडा-40-45
पालक-25-30
अदरक-70-80
धनिया-180-200
मूली-10 रुपये प्रति पीस
नोट- भाव प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें