फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी-फल मंडी के व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2017 01:20 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
दूकान बंदी - फोटो : jounpur
विज्ञापन
सब्जी फल मंडी शीतला चौकिया में थोक व्यापार करने वाले व्यापारियों ने मंगलवार को मंडी गेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मतगणना के नाम पर प्रशासन ने जबरन मंडी खाली करा दिया है। जबकि प्रशासन ने दूसरी जगह मतगणना कराने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


17 फरवरी को सब्जी फल मंडी को पुलिस बल द्वारा खाली करा दिया गया। मंडी सचिव द्वारा जेसीबी लगाकर एक एक कर दुकानों का टीन छप्पर गिराया जा रहा है। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। इससे छुब्ध होकर व्यापारियों ने एक बैठक की और अनिश्चित कालीन के लिए सब्जी फल मंडी बंद करने का फैसला लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन मतगणना के नाम पर फल सब्जी व्यापारियों का शोषण कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष राजमणि यादव, महामंत्री महेंद्र सोनकर, भोलू मिया, नन्हे मियां, बल्लू सिंह, सुशील सिंह रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें