जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके आंदोलन को याद किया। अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने जीवन एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सराहनीय है। लोधी का संघर्ष और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के आदर्शों एवं संघर्ष से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में हीरालाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, गुड्डू सोनकर, रवि यादव, हरिश्चंद प्रभाकर सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अजहर रहमान ने किया।