वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन और केंद्रों पर कापियों के मूल्यांकन का कार्य रविवार को शुरू हो गया। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने हवन-पूजन कर तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। समय से रिजल्ट घोषित करने के लिए विवि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसे देखते हुए संकाय भवन, प्रबंध संकाय और फार्मेसी संकाय में तीन और मूल्यांकन केन्द्र शुरू करा दिए गए।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जबकि केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर एक पखवारे पहले ही मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। पूर्वांचल विश्ववविद्यालय की बड़े विषयों की अधिकांश परीक्षाएं समाप्त होने की ओर अग्रसर है। परीक्षाफल समय से घोषित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन कार्य जारी है।
मूल्यांकन कार्य को गति प्रदान करने के लिए तीन और मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य का शुरू कराया गया। विश्ववविद्यालय की मुख्य परीक्षा में लगभग पांच लाख छात्रों शामिल हुए हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डा. देवराज, डा. एचसी पुरोहित, उपकुलसचिव संजीव सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह,
डा. केएस तोमर, डा. राममोहन सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डा. आलोक सिंह, डा. सुशील सिंह, डा. सुरजीत यादव, धर्मेद्र सिंह, रामआसरे, अवधेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, डा. विजेन्द्र सिंह, एमएम भट्ट, संजय श्रीवास्तव, विनय वर्मा, श्याम त्रिपाठी, डा. पीके कौशिक, राजेश्वर दत्त उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।