फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: लखनऊ को हराकर वाराणसी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहू। मैग्नेट सिटी मड़ियाहू कप क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को वाराणसी और लखनऊ के बीच ईदगाह मैदान पर खेला गया। वाराणसी ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वाराणसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 216 रन बनाए। अभिषेक ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए। सत्यम ने नाबाद 75 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौका और दो छक्का शामिल थे। लकी ने 31 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से सकल, अमित और अरकान एक-एक विकेट लिए। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 21 ओवर मे मात्र 100 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई। जिसमें ललित 32 रन, अयान 13 रन बनाए। बाकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। वाराणसी की तरफ से तोयज 3, अतुल 2 और विशाल, रोहित, आरपी व विकास ने 1-1 विकेट लिए। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सत्यम को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें