फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाराणसी ने मिर्जापुर को, मेरठ ने प्रयागराज को पराजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी ने मिर्जापुर को, मेरठ ने प्रयागराज को पराजित कियाकेराकत। केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें डीएफए वाराणसी ने डीएफए मिर्जापुर को 6-0 से हराया, जबकि डीएफए मेरठ ने डीएफए प्रयागराज को 1-0 से पराजित किया। पहला मैच डीएफए प्रयागराज और डीएफए मेरठ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मैच के दूसरे हाफ में अंतिम क्षणों में डीएफए मेरठ की खिलाड़ी ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला डीएफए वाराणसी और डीएफए मिर्जापुर के बीच हुआ, जिसमें डीएफए वाराणसी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैच को एक तरफा बना दिया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में वाराणसी ने पहला गोल दागकर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में वाराणसी ने छठे मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद 10वें, 16वें, और 26वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के अंतिम समय में एक और गोल दागते हुए डीएफए वाराणसी ने 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच का संयुक्त संचालन संजय आर्य और वीरू यादव ने किया। इस मौके पर धीरज पटेल, शालिनी यादव, लालजी यादव, राना अनवर, मनोज, फूलचंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें