आम आदमी की थाली से सब्जी गायब हो गई है। इधर एक सप्ताह के भीतर हरी सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आम आदमी सब्जियों का दाम सुनकर ही दूकान से दूर हो जा रहा है।
अभी एक सप्ताह पहले 36 रुपये किलो बिकने वाली प्याज का दाम 62 रुपये किलो हो गया है। भिंडी, परवल, लौकी, आलू, नेनुआ आदि सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
प्याज की महंगाई के कारण होटलों और घरों में सलाद से प्याज गायब हो गई है। माना जा रहा है कि बारिश के चलते हरी सब्जियों की आवक कम होने से दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है।