फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू होगा। टीका-सिरिंज सहित सभी तैयारी हो चुकी है। बच्चों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। कोविड टीकाकरण केंद्र-वैक्सीन एंड कोल्डचेन मैनेजर के नेतृत्व में कोविन पोर्टल पर काम शुरू हो गया है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए स्लाट उपलब्ध होंगे 15 से 18 वर्ष के 315205 किशोर और किशोरियों का कोविड टीकाकरण नए साल की शुरुआत में तीन जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की कोविन पोर्टल पर तैयारी चल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। बच्चों के लिए अलग से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) बनाए जा रहे हैं। इन्हीं सीवीसी के तहत कोविन पोर्टल पर टीकाकरण अपलोड किया जाएगा। 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोमार्विड लोगों को एहतियात टीका दिया जाएगा। इसके लिए भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। फ्रंटलाइन वर्कर में चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इन लोगों को प्रीकाशन डोज लगवाना अनिवार्य है। यूएनडीपी के वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद ने बताया कि टीम कोविन पोर्टल पर काम कर रही है। एक जनवरी को सभी सीवीसी कोविन पोर्टल पर प्रकाशित कर दिया गया। ऑनलाइन बुकिंग के लिए स्लाट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बिना ऑनलाइन बुकिंग के जाने पर भी स्वास्थ्य कर्मी ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन करके तुरंत टीका लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें