फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से संभव है सर्वाइकल कैंसर से बचाव : डाॅ. शैली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शकरमंडी स्थित एक स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं और महिला टीचर्स को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम समाजसेवी संस्था मुरली फाउंडेशन के सदस्य नवीन मिश्र के निर्देशन में आयोजित किया गया था। डॉ. शैली निगम ने बताया कि टीकाकरण 9 वर्ष से 15 वर्ष की बच्चियों में सबसे अधिक प्रभावी है और 45 वर्ष तक की महिलाएं इस टीके का लाभ ले सकती हैं। संस्था अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में 14 वर्ष से ले कर 15 वर्ष तक की बच्चियों को यह कैंसररोधी टीका सरकार की ओर से निशुल्क लगाया जा रहा है। मुरली फाउंडेशन इच्छुक छात्राओं के लिए किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर है। संस्था के प्रबंधक अनिल मौर्य ने इस अभियान में विद्यालय की ओर से सहभागिता करने की प्रतिबद्धता जताई। विद्यालय के संरक्षक मोतीलाल मौर्य ने डॉ. शैली निगम को स्मृति चिह्न प्रदान किया। अंत में सचिव अजय सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश कन्नौजिया, संजय जायसवाल व कंस्ट्रक्शन इंजीनियर अब्दुल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें