फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आठ समितियों पर यूरिया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र की आठ साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खत्म हो गई है। जबकि गेहूं की फसल के लिए किसानों को अब भी यूरिया की जरूरत है। ऐसे में किसानों को बाजार में निजी दुकानों से ज्यादा पैसे देकर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। बुधवार को किसानों ने समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। गेहूं की फसल में यूरिया की जरूरत है। इसके लिए किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल पा रही है। इससे उनकी खेतीबाड़ी पर असर पड़ रहा है। करंजाकला ब्लॉक के शिकारपुर, मल्हनी, कुंहिया, बैजरामपुर, आदमपुर, कोठवार, पतहना, चितरसारी साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खत्म हो गई है। किसानों का आरोप है कि समितियों पर यूरिया खत्म होने से निजी दुकानों से महंगे दामों यूरिया लेना पड़ रहा है। साथ ही जबरन जिंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें