फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समितियों पर यूरिया-डीएपी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खरीफ सीजन की फसलों की बोआई की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन की ओर से यूरिया का 52130.00 टन जबकि डीएपी का 7990.00 टन लक्ष्य तय कर दिया गया है। इसमें यूरिया 45664.00 टन व डीएपी 7191.00 टन साधन सहकारी समितियों पर उपलब्ध करा दिया गया है। किसान उचित मूल्य पर उठान कर सकते हैं।
विज्ञापन


किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए शासन की ओर से सहकारी समितियों पर खाद-बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान धान की नर्सरी डाल रहे है। जुलाई के पहले सप्ताह से रोपाई भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मक्के की बोआई भी जुलाई में ही शुरू होगी। किसान अभी से ही खेतों की जुताई करा रहे हैं। कृषकों को उचित मूल्य पर ही गुणवत्तायुक्त उर्वरक मिले, इसके मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरकों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका मोबाइल नंबर 8419021250 है। किसान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें