ननिहाल में रह रहे एक किशोर ने रविवार की रात परिजनों की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुरुष अस्पताल इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नौपेडवा थाना क्षेत्र के रन्नौ गांव निवासी मोहम्मद ओवैस (17) पुत्र गुलाब अपने ननिहाल शाहगंज आया हुआ था। रविवार की रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई।