फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी और धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थानाक्षेत्र के औंका गांव में बुधवार की शाम धर्म परिवर्तन कराने एवं हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की सूचना पर पहुंचे बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

बदलापुर थानाक्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अमित राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बजंरग दल के जिला संयोजक प्रखंड मछलीशहर सत्या शुक्ला की सूचना पर कार्यकर्ता अंकुश शुक्ल, अमित मिश्र आदि औंका गांव पहुंचे। वहां देखा कि गांव के एक व्यक्ति के घर करीब सौ महिलाएं मौजूद थीं। उन्हें आजमगढ़ व जिले के अन्य क्षेत्रों की एक महिला और चार पुरुष हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों से बुराई कर ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन दे रहे थे। पूछने पर सोसायटी का रजिस्ट्रेशन की बात कह रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने पुलिस बल भेजकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और थाने बुलाए। दर्जनों की संख्या में महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें