फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश

विज्ञापन
मछलीशहर में शंकर गैस एजेंसी में घटना के बाद तैनात पुलिस। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों ने उपभोक्ताओं के सब्र का बांध तोड़ दिया है। रविवार को गैस एजेंसियों पर उमड़ी बेकाबू भीड़ ने न केवल हंगामा किया, बल्कि तोड़फोड़ और पथराव की कोशिश भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को दखल देना पड़ा। वहीं, सिलेंडर की अवैध बरामदगी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन सीएससी (जनसेवा केंद्र) संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मछलीशहर स्थित गैस एजेंसी पर रविवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं थीं। कोई केवाईसी अपडेट कराने तो कोई ऑनलाइन बुकिंग के लिए संघर्ष करता दिखा। जैसे ही एजेंसी संचालक मानस सिंह ने शटर खोला और बताया कि स्टॉक खत्म है और मंगलवार से वितरण होगा, भीड़ उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर चलाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। एजेंसी संचालक का दावा है कि प्रतिदिन 400 से 500 सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है लेकिन बुकिंग का आंकड़ा एक हजार के पार होने के कारण प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। खुटहन में सिलिंडरों के अवैध भंडारण और अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए तीन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। धमौर बाजार में तीन सीएससी केंद्रों से बरामद 82 गैस सिलेंडरों के मामले में तीनों संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार को डीएसओ ने छापा मार कर इन केंद्रों से रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया था। सीएससी संचालक जितेंद्र प्रजापति के सेंटर से 49, बृजेश प्रजापति के केंद्र पर 15 सिलिंडर और अशोक विश्वकर्मा के सेंटर से 17 गैस सिलिंडर बरामद बरामद किए गए थे। थानाध्यक्ष रामआसरे राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें