फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Result: यूपी पीसीएस में जौनपुर के निशांत को मिला चौथा स्थान, बताया अपनी सफलता का राज

Wed, 19 Oct 2022 09:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार


जौनपुर के निशांत उपाध्याय की यूपी पीसीएस 2021 चौथी रैंक आई है। उन्हें यह सफलता छठे प्रयास में मिली। निशांत तीन बार आईएएस की मेंस परीक्षा दे चुके हैं। 
विज्ञापन
निशांत उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पीसीएस 2021 में जौनपुर जिले के युवा निशांत उपाध्याय ने चौथा स्थान हासिल किया। उन्हें यह सफलता छठे प्रयास में मिली। वह खरका कॉलोनी निवासी चिकित्सक प्रदीप कुमार उपाध्याय के पुत्र हैं। जानकारी पर परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


निशांत उपाध्याय ने प्रारंभिक शिक्षा रिजवी लर्नर्स एकेडमी से की। इसके बाद 2015 में पश्चिम बंगाल के एनआईटी दुर्गापुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चले गए। वर्ष 2020 की पीसीएस के साक्षात्कार में भी शामिल हुए। वह तीन बार आईएएस की मेंस परीक्षा दे चुके हैं। उनकी मां शशिकला उपाध्याय गृहिणी तो बड़ी बहन शालिनी चिकित्सक हैं। 

रोजाना आठ घंटे करते रहे हैं पढ़ाई
निशांत ने सफलता का राज धैर्य और अनुशासन को बताया। कहा कि शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रहा है। जब भी परीक्षा देने जाता था तो यहीं दिमाग में था कि रैंक तो अच्छा आएगा। आईएएस की भी परीक्षा दे रहे हैं, उम्मीद है कि सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि सफलता के लिए ठोस रणनीति बनाकर तैयारी करने की जरूरत है। इसके लिए रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करते रहे हैं। गरीबों की सेवा करने के उद्देश्य से सिविल सेवा को चुना। 

विज्ञापन

जौनपुर के एडीडीओ समाज कल्याण को मिली सातवीं रैंक

जौनपुर जिले में अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण के पद पर तैनात शशि शेखर को यूपी पीसीएस में सातवीं रैंक मिली है। उनकी इस उपलब्धि से जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी। वह मूल रूप से वाराणसी के शिवपुर बाईपास के रहने वाले हैं। 

शिवपुर निवासी चाइल्ड डॉक्टर डॉ. सतीश मिश्रा के जुड़वा पुत्रों में एक शशि शेखर मिश्र की तैनाती अपर जिला विकास अधिकारी के पद पर वर्ष 2022 में जून के महीने में हुई। शशि शेखर की मां डॉ. आभा मिश्र स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और पत्नी छवि मिश्रा भी डॉक्टर हैं।

फोन पर हुई बातचीत के दौरान शशि शेखर ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पीजी दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से किया। उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। बताया कि वह नेत्र सर्जन हैं। भाई इंजीनियर है। उन्होने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को और ईश्वर को दिया। कहा कि धैर्य के साथ किया गया अध्ययन सफलता का मार्ग प्रसस्त किया है।
विज्ञापन

जौनपुर के होनहारों ने हासिल की सफलता

जौनपुर  जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसमें रामनगर सिगरारा की रहेन वाली निशा सागर विश्वकर्मा को भी सफलता मिली है। इनके पति नीरज विश्वकर्मा आईआईटी लखनऊ में एमबीए के एचओडी हैं।

इसी तरह मुंगराबादशाहपुर के हेमापुर तरहटी निवासी देवेश पांडेय ने पहली ही बार में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें नायब तहसीलदार की रैंक मिली है। बरईपार के वारीगुलालपुर निवासी अनिल कुमार यादव का चयन पीसीएस में हुआ है। उन्हें प्रवक्ता का रैंक मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें