लंबित मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बुधवार को राज्य विद्युत परिषद व राज्य सेतु निगम के गेट पर गेट मीटिंग की गई। जिसमें लंबित पड़े विभिन्न मांगो के पूरा नहीं होने पर रोष
प्रकट किया गया। विद्युत परिषद इंजीनियर्स के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के प्रमोशन में भीषण ठहराव को देखते हुए 4800 पे-ग्रेड, पुरानी पेंशन की बहाली, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुरक्षण भत्ता,
निगम परिषदों में एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित छठे वेतन आयोग के वेतन के एरियर का भुगतान, निरंतर सेवा पर तीन पदोन्नति आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई है जो शासन में लंबित पड़ा हुआ है। जिसे शासन द्वारा पूरा
नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर 18 से लेकर 28 जनवरी तक गेट मीटिंग किया जा रहा है। इस मौके पर केडी यादव, लालमनि सिंह, अवधेश शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्त, वीके पांडेय, एसएन सिंह, जीएन दुबे आदि रहे।