फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परिषद की वेबसाइट पर 17 तक अपलोड कर दें सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं 17 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 641 विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा में करीब दो लाख छात्र हर साल शामिल होते हैं। परीक्षा केंद्र उन्हीं विद्यालयों को बनाया जाएगा, जो बोर्ड के मानक को पूरा करेंगे। डीआईओएस को जारी पत्र में कहा गया है कि 17 अक्तूबर तक हर हाल में विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करा दी जाएं, ताकि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा सके। परीक्षा केंद्र बनने के लिए विद्यालय में सीसी टीवी कैमरा, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में सीट, बिजली व जनरेटर की सुविधा, विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क, विद्यालय में बाउंड्रीवाल, शौचालय, आदि की सुविधाएं होनी चाहिए। सचिव ने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी है। विद्यालयों का जियो लोकेशन अपडेट होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय सभी सूचनाओं को भेजने की तैयारी कर रहा है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में मौजूद आधारभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी है। इसकी जांच एसडीएम स्तर से भी कराई गई, जो सूचनाएं उपलब्ध हुईं हैं उसे परिषद के वेबसाइट पर 17 अक्तूबर तक अपडेट करा दिया जाएगा।-सूर्यभान, डीआईओएस जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें