फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार: राजभर 

Sat, 14 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
डोभी के मढ़ीगांव में बसपा के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर।
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि  प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनेगी। सपा शासन में गुंडाराज से परेशान जनता को बसपा का शासन याद आ रहा है। वह शुक्रवार को केराकत के मढ़ी गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से होशियार रहने की जरूरत है। इस दल के लोग बाबा साहब की मूर्ति तोड़वा रहे हैं और राजनीतिक लाभ के चक्कर में डा. अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए भाईचारा को मजबूत बनाना होगा।

उन्हंोने कहा कि सपा सरकार का आम जनता से कोई सरोकार नही है। रमाशंकर राजभर, उर्मिला राज ने भी संबोधित किया। कर्ताओ ने 51 किलो की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। केराकत की प्रभारी उर्मिला राज ने चांदी की हाथी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता दशरथ राजभर व संचालन अमरजीत गौतम और  डा. महेंद्र प्रजपति ने किया। इस अवसर पर समाधीन राजभर, सुषमा पटेल, महेन्द्र, सुशीला सरोज, विजयलक्ष्मी, शिवाजी सिंह, केके विश्वकर्मा, जीतबहादुर यादव, हंसराज भारती  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें