फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics : मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव BJP ही जीतेगी..., बोले ओपी राजभर; अखिलेश पर बोला हमला

Thu, 06 Feb 2025 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाकुंभ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मृत सास और बहू के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में हमारी पार्टी ही जीतेगी।
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Milkipur By Election : यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को क्षेत्र के उसराव पुरवा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे में मृत सास रामपत्ति (70) व बहू रीता (35) वर्ष के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया।

विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर दोपहर में उसराव गांव पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ में मृत सास-बहू के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश सिंह से फोन पर बात की और शासन द्वारा देय आर्थिक सहायता राशि के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन


डीएम से बात करने के साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतती है, तो निर्वाचन आयोग व ईवीएम पर टिप्पणी नहीं करती। 
विज्ञापन


कहा कि जैसे ही चुनाव में हार की हताशा दिखाई देने लगती है, तो ईवीएम पर टिप्पणी करने लगते हैं। परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें