एसडीएम ने बताया कि करीब 30-35 मत पड़ने के बाद लोगों मतदान बहिष्कार किया था। जौनपुर में कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 मतदेय स्थलों पर कुल 3510929 मतदाता अपना विधायक चुन रहे हैं। जौनपुर से प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद चुनाव मैदान में हैं। जिले में जौनपुर सदर, मल्हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र जनपद ही नहीं प्रदेश का सबसे संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है। कड़ी सपरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। कई आदर्श मतदान केंद्रों को गुब्बारे व झंडियों से सजाने के साथ वोटरों को लुभाने के लिए सेल्फी प्वांइट भी बनाए गए हैं। जहां वोट देकर मतदाता अमिट स्याही लगी ऊंगली को दिखाते हुए सेल्फी लेना नहीं भूले।
वही कुछ केंद्रों पर कतिपय लोगों द्वारा ईवीएम का बटन दबाने की शिकायत मिली जिसे प्रशासन द्वारा निराधार बताया गया। कई जगह ईवीएम पर फेवीक्विक डालने की भी अफवाह उड़ी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा और एसपी मुकेश साहनी भारी भरकम काफिले के साथ चक्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुछ जगह शिकायते मिलीं जिनकी जांच कराई गई तो निराधार साबित हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों तथा गड़बड़ी पैदा करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।