फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: दलित किशोर को पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी फिर उसके साथ किए अमानवीय कृत्य

Sat, 25 Nov 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को गुरुवार को दिन में आमी मोड़ छोड़ने गया था। वहां से साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। वहां से उठाकर ले गए और थोड़ी दूरी पर लेजाकर तालाब में डूबो डूबो कर पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी और यूरिन भी पिलाई।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में दलित किशोर के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शेखपुर खुटहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी, तालाब में डूबो कर पीटा और पेशाब भी पिलाई। किशोर की भौं (आईब्रो)भी छील दी। इस मामले में पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर कार्रवाई कर रही है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को गुरुवार को दिन में आमी मोड़ छोड़ने गया था। वहां से साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। वहां से उठाकर ले गए और थोड़ी दूरी पर लेजाकर तालाब में डूबो डूबो कर पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी और पेसाब भी पिलाई। आरोपियों ने किशोर की दाहिनी भौं पहले हाथ से उखाड़ी और बाद में ब्लेड से छील दी। आरोपियों ने ही किशोर के पिता को फोन करके बुलाया। जब पिता पहुंचे तो उसे भी पीटा और घर की मां, बेटी को उठाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर जब पीड़ित थाने पहुंचा तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह एसपी के यहां पहुंचकर गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मेडिकल कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई। किशोर की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार की रात दस बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मामले की जानकारी है। मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें